फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को मिला पौष्टिक नाश्ता

Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन करते जिला समन्वयक अरुण त
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को पौष्टिक नाश्ता भी परोसा गया। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शुरू हुई पूरक आहार व्यवस्था के पहले दिन जिले के 1651 विद्यालयों में पंजीकृत 1,31,613 छात्र-छात्राओं को हलवा दिया गया। इस पहल का उद्देश्य नियमित भोजन के साथ बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


सुबह 11:40 बजे कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर में बच्चे नाश्ता मिलने का इंतजार कर रहे थे। रसोई में रसोइयों ने हलवा तैयार किया और इसके बाद बच्चों को परोसा गया। दोस्तों के साथ बैठकर हलवा खाते बच्चों में खासा उत्साह दिखा। छात्रा माही मिश्र ने बताया कि स्कूल में हलवा मिलने से उसे बहुत अच्छा लगा।

मानवी ने कहा कि रोज के भोजन के साथ अलग-अलग तरह का नाश्ता मिलने से स्कूल आने में और अच्छा लगेगा। वहीं, सेजल ने बताया कि उसने दोस्तों के साथ बैठकर हलवा खाया और उसे नया नाश्ता पसंद आया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक जानकी देवी गुप्ता ने बताया कि मध्याह्न भोजन के साथ पौष्टिक नाश्ता मिलने से बच्चों के खानपान में विविधता आएगी। नई व्यवस्था को लेकर बच्चे भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन



परखी गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था
नई व्यवस्था के पहले दिन जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी ने विद्यालय पहुंचकर नाश्ता वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रसोई में तैयार किए जा रहे व्यंजनों की गुणवत्ता और बच्चों को परोसे जा रहे नाश्ते की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों और रसोइयों को निर्धारित मेन्यू तथा स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।


महीने में तीन दिन हलवा, दो दिन मिलेगा उपमा
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा दिया जाएगा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। हलवा तैयार करने के लिए प्रति विद्यार्थी सात रुपये और उपमा के लिए चार रुपये निर्धारित किए गए हैं। नाश्ता तैयार करने और परोसने के एवज में रसोइयों को प्रति विद्यार्थी दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें