फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों ने पढ़ा अखबार

Fri, 10 Apr 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय पश्चिम दुआरा में अखबार पढ़ते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने कक्षाओं में अखबार पढ़ा। इस दौरान बच्चों ने समाचारों पर चर्चा की और एक-दूसरे से जानकारी साझा की।
विज्ञापन



गौरीगंज, राजाफत्तेपुर, बाजारशुकुल, संग्रामपुर, अमेठी, भेंटुआ, शाहगढ़, फुरसतगंज, तिलोई, जामों और जगदीशपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। शिक्षकों ने बच्चों को समाचारों का महत्व समझाया और पढ़ाई में इसके उपयोग के बारे में बताया।


बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि अखबार पढ़ने से बच्चों को समसामयिक घटनाओं की जानकारी मिलती है। इससे सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल में सुधार होता है। बच्चे दुनिया की घटनाओं से जुड़े रहते हैं और उनकी समझ विकसित होती है। बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों में प्रतिदिन अखबार पढ़ना अनिवार्य किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें