फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रीष्मकालीन शिविर में पहले दिन बच्चों ने सीखा योग

Thu, 22 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में आयोजित समर कैंप में योग सीखती छात्राएं।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी 432 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार को समर कैंप के आयोजन का दावा किया गया। योग अभ्यास, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में बच्चे ने भाग लिया।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने कंपोजिट विद्यालय पचेहरी गौरीगंज में कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को योग, खेल, लोकनृत्य, स्वच्छता अभियान और डिजिटल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन पर सभी बच्चों को जलपान भी कराया गया। कैंप संचालन का कार्य संबंधित या निकटतम विद्यालय के दो अनुदेशक और शिक्षामित्रों के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत
बाजार शुकुल। विकास खंड बाजारशुकुल के 34 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में भी समर कैंप की शुरुआत हुई। कंपोजिट विद्यालय ठाकुरगंज इन्दरिया में बीईओ शैलेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने योग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन


बच्चों ने किया योगाभ्यास
सिंहपुर/मुसाफिरखाना/अमेठी सिटी। उच्च प्राथमिक विद्यालय दल सरैया में भी कैंप शुरू हुआ। यहां शिक्षामित्र व अनुदेशक ने बच्चों को योगाभ्यास कराया और इसके लाभ बताए। साथ ही बच्चों को समूह में कार्य करना, संवाद कौशल और नई बातें सीखने का महत्व भी समझाया गया। मुसाफिरखाना के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में साप्ताहिक योग शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि अतुल सिंह ने की। योगाचार्य मोहम्मद असगर ने बच्चों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रद्धांजलि सिंह व अन्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, अमेठी सिटी के ब्लॉक भादर स्थित कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बुधवार को आयोजित समर कैंप का उद्घाटन बीईओ शिव कुमार यादव ने किया। बच्चों काे योगासन सिखाया गया और विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गईं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने समर कैंप की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। संवाद

समर कैंप में चहक उठे बच्चे
शाहगढ़ (अमेठी)। भेंटुआ ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव ने समर कैंप का उद्घाटन किया। बच्चों को खेलकूद, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कढ़ाई बुनाई आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें