फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडिय़ों से होकर स्कूल तक जाने को मजबूर बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नगरीय क्षेत्र होने के बावजूद कस्बा स्थित गल्लामंडी प्राथमिक स्कूल तक बच्चों को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। बच्चे या तो झाड़ियों के बीच से या फिर काशीराम आवास की बाउंड्रीवॉल फांदकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक की ओर से सूचना देने तथा अभिभावकों द्वारा रास्ता नहीं होने की शिकायत के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2012-13 में शहर स्थित गल्लामंडी में स्वीकृति के बाद प्राथमिक स्कूल का निर्माण कराया गया। निर्माण पूरा होने के बाद स्कूल का संचालन भी शुरू हो गया लेकिन स्कूल जाने के लिए आज तक संपर्क मार्ग नहीं बन सका। जबकि उक्त स्कूल नगर पंचायत क्षेत्र में आता है।
इसकी स्थापना काशीराम आवास में रह रहे गरीबों के बच्चों को शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए की गयी थी। वर्तमान में स्कूल में 108 बच्चे पंजीकृत हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षक रमेश कुमार और राघवेंद्र द्विवेदी तैनात हैं। स्कूल की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

स्कूल के ठीक सामने कब्रिस्तान स्थित है। स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं होने से बरसात में स्कूल के चारों ओर पानी भरा रहता है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों और बच्चों के सामने स्कूल तक जाने के लिए पानी के बीच से होकर या फिर बाउंड्रीवॉल फांदकर प्रवेश करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। प्रधानाध्यापक रमेश कुमार का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है बावजूद अब तक समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यदि ऐसा है तो स्कूल तक जाने के लिए रास्ता बनवाने का प्रबंध कराया जाएगा। इसके लिए डीएम से समन्वय स्थापित कर नगर पंचायत से रास्ते का निर्माण अविलंब कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें