फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित एमजेएस मेमोरियल ग्रीन वैली इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी अनोखी सोच व विशिष्ट मॉडल से परीक्षकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों के मॉडल ने यातायात, संसाधन, भोजन स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, कचरा प्रबंधन आदि विषयों का समाधान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को राजगढ़ में नहर पटरी पर स्थित एमजेएस मेमोरियल ग्रीन वैली स्कूल में किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी निर्धारित किया गया था, जिसमें बच्चों ने देश व समाज की विभिन्न समस्याओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


नोडल अधिकारी के रूप में राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर के रघुनाथ मौर्य, राजकीय हाईस्कूल अफुइया के अनिल, राबिया मौजूद रहे। एमजेएस स्कूल के प्रबंधक मंशाराम मौर्य, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परीक्षक के रूप में जीआईसी जायस के आलोक राय, पुष्पेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, शक्ति कुमार चौरसिया, प्रवीण कुमार, नवीन त्रिपाठी, अनुपम पांडेय, उमेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन बाल वैज्ञानिकों के मॉडल ने किया प्रभावित
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में यातायात एवं संचार विषय में राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना के छात्र राजकुमार, संसाधन प्रबंधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज उड़वा के सुमित कुमार, गणितीय मॉडलिंग में एमजेएस ग्रीन वैली मेमोरियल इंटर कॉलेज गौरीगंज की शिवा, आपदा प्रबंधन में एमजे ग्रीन वैली मेमोरियल इंटर कॉलेज की सुधा, प्राकृतिक खेती में एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना की प्रियानी पांडेय, भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना की वैष्णवी, कचरा प्रबंधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज उड़वा के अबू सुफियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जूनियर वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज उड़वा के छात्र खुशहाल, एमजेएस स्कूल की आराधना, एमजेएस स्कूल के अभिषेक, सोनाली, श्री दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला अमेठी की लक्ष्मी शुक्ला, एमजेएस स्कूल के अमन चौरसिया, शिवा, अनुराधा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज उड़वा के शिवम व शुभम, श्रीदयानंद इंटर कॉलेज गोकुला अमेठी के चक्रेश यादव, राजकीय इंटर कॉलेज राजा फत्तेपुर के मुकेश, राजकीय हाईस्कूल कंजास के अमरदीप, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज से वर्षा उपाध्याय, पूनम यादव, श्री दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला अमेठी से रिंकी निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें