फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, पिलाई विटामिन-ए की खुराक

विज्ञापन
बच्चे को खुराक पिलाते सीएमओ।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में महिला राज्य आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या व सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। इसके साथ उन्होंने जिला अस्पताल में ओपीडी, ब्लड सेंटर, एमएनसीयू, एनआरसी वार्ड आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि बुधवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बाल पोषण माह का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम आठ अगस्त तक चलेगा। बृहस्पतिवार से एएनएम और आशा घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएंगी और विभिन्न बीमारियों के टीके भी लगाएंगी। अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष 1,50,112 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक बच्चों को पिलाने से उनकी इम्युनिटी बढ़ेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिनके बच्चों ने विटामिन-ए अब तक नहीं ली है, उन्हें खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे उन्हें कमजोरी और कुपोषण से बचाया जा सके। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें