फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत, केस दर्ज

Tue, 16 Jul 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। थाना क्षेत्र मोहनगंज में तिलोई-हनुमानगढ़ी मार्ग पर सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के बछरावां निवासी ईदी का चार वर्षीय पुत्र अरमान अपने ननिहाल तिलोई कस्बे में आया था। वहां सोमवार की शाम वह मामा मुन्ना कसगर के घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गया।

परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसको ले जाने के लिए तैयारी के लिए परिजन घर पहुंचे जहां मासूम की मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें