फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के मिर्जागढ़ गांव निवासी सुनील प्रजापति के सात वर्षीय पुत्र अभिषेक की शुक्रवार सुबह घर में किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के समय वह स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार सुबह अभिषेक स्कूल जाने के लिए कमरे में तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मां सरिता उसे तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंचीं, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। घटना की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग घर पहुंच गए। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही मां

अभिषेक की मौत के बाद मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह बेटे के शव से लिपटकर उसे बार-बार उठाने की कोशिश करती रहीं और बिलखते हुए कहती रहीं, कोई मेरे बेटे को जगा दो, उसे स्कूल जाना है। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। छोटा भाई आदित्य भी भाई को पुकारते हुए रोता रहा। पिता सुनील प्रजापति दिल्ली में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें