फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल

विज्ञापन
भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल । - फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।
विज्ञापन
अमेठी। समग्र शिक्षा योजना के तहत भेंटुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में 22 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण हो रहा है। सितंबर 2026 तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां कक्षा प्री-प्राइमरी से इंटर तक के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त शिक्षण व्यवस्था शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्र में यह स्कूल बेहतर सुविधाओं वाला होगा।
विज्ञापन

भवन को आकर्षक और शिक्षण अनुकूल बनाने के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से भूकंप-रोधी और अग्निशमन उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। स्कूल में 30 स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, मिनी स्टेडियम, कौशल विकास केंद्र, वर्कशॉप, शिक्षकों के आवास, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परिसर में इनडोर और आउटडोर खेल मैदान, ओपन जिम, स्थायी मंच, झंडारोहण क्षेत्र और परेड ग्राउंड भी तैयार हो रहे हैं।
नई शिक्षा नीति के अनुरूप यहां प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। 11वीं और 12वीं में विज्ञान, गणित और कला विषयों की कक्षाएं अलग-अलग चलाई जाएंगी। भाषा शिक्षण के लिए लैंग्वेज लैब स्थापित की जाएगी, जहां हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं की शिक्षा ऑडियो-विजुअल माध्यम से दी जाएगी। कंप्यूटर शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक आईसीटी लैब भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट: स्कूल में होंगी ये सुविधाएं
स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, ग्रीन बेल्ट, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी और रसोईघर की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षक स्क्रीन के माध्यम से शिक्षण कार्य कर सकेंगे। बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास दोनों दिशा में होगा।

इनसेट: मानक के अनुसार हो रहा निर्माण

कार्यदायी संस्था के प्रबंधक राहुल रंजन ने बताया कि परिसर में बैडमिंटन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, ग्रीन एरिया, वाहन पार्किंग, साइकिल स्टैंड, मिड-डे मील भवन, प्ले ग्रुप क्षेत्र, असेंबली ग्राउंड, वाल वाटिका और मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण हो रहा है।

कोट-
अप्रैल 2027 से शुरू होगी पढ़ाई
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पहले चरण में भवन निर्माण पूरा किया जा रहा है। अप्रैल 2027 से शिक्षण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह विद्यालय ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें