फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोहसी बुजुर्ग में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल

Sun, 21 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के शैक्षिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। गौरीगंज के रोहसी बुजुर्ग गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किया जाएगा। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि का चयन किया जा चुका है। यह जमीन कंपोजिट स्कूल मनीपुर के पास स्थित है। विद्यालय परिसर में प्री प्राइमरी से लेकर इंटर तक की पढ़ाई एक ही स्थान पर हो सकेगी।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने भूमि चयन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को दी गई है। यह विद्यालय गौरीगंज ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर गौरीगंज-अठेहा मार्ग से जुड़े दुर्गन भवानी संपर्क मार्ग पर स्थित होगा। अब तक इस क्षेत्र के विद्यार्थी जूनियर स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च कक्षाओं के लिए गौरीगंज शहर का रुख करने को विवश थे।


मॉडल स्कूल के शुरू होने से न केवल आसपास के गांवों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बेहतर होगा। ग्रामीण अंचल में आधुनिक संसाधनों से युक्त विद्यालय का निर्माण यहां की शिक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि भूमि चयन के बाद प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। शीघ्र ही राशि जारी होने की संभावना है। धन मिलते ही विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन






स्कूल में होंगे 1500 बच्चों के दाखिले

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में करीब 1500 बच्चों के प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। यहां कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा के लिए 30 कक्ष बनाए जाएंगे। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की पढ़ाई अलग-अलग कक्षाओं में कराई जाएगी। परिसर में प्रार्थना स्थल, खेल मैदान, ओपन जिम, झूले, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था होगी। विद्यालय में छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए भी आवासीय व्यवस्था की जाएगी। छात्रावास की सुविधा से दूरदराज के बच्चों को भी पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इसके अलावा दिव्यांग और सामान्य शौचालय, इंसीनरेटर, अग्निशमन यंत्र तथा सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें