फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले के छह वन रक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

Wed, 11 Sep 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के छह युवा वन रक्षक की परीक्षा में पास हुए हैं। जिन्हें मंगलवार को लखनऊ में सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया है। सर्वाधिक अंक पाने वाले रामनेवाज तिवारी को अमेठी जनपद में ही वन क्षेत्र में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2019 का परिणाम आया है। इसमें जिले के छह वनरक्षक पास हुए हैं। मंगलवार को जिले के सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिले से रामनेवाज तिवारी, रामशरण, भानु प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य प्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश शामिल हैं। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें