फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जयंती पर छत्रपति शाहूजी महाराज को किया याद

Fri, 27 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित ब्लॉक तिराहे पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में मौजूद लोग। आयोजक।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। अमेठी स्थित आंबेडकर प्रतिमा परिसर में बामसेफ और आंबेडकर सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन



बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने गुलाम भारत में गरीबों, वंचितों और महिलाओं को अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा के लिए कानून बनवाया था। बसपा के पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शाहूजी महाराज ने अन्याय मुक्त समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपने शासनकाल में कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए। कार्यक्रम को प्रदीप कुमार कोरी, रामफल फौजी, ललित कुमार, अंजू पाल आदि ने संबोधित किया।


इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में शिक्षकों और बच्चों ने छत्रपति शाहूजी महाराज को याद किया। बच्चों को छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन की जानकारी दी गई। इस दौरान अवनीश वर्मा, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, विजय प्रताप यादव, गणेश प्रसाद शर्मा, शिवकरन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें