फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं किया व्रत का परायण

विज्ञापन
50 : गौरीगंज : लोदी नाला में छठ पूजन करतीं महिलाएं। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। डाला छठ पर्व पर शनिवार शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करने वाली महिलाओं ने सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर शहर के लोदी नाला घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं व उनके परिजनों के साथ पर्व की आभा देखने के लिए लोग उमड़े। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छह महापर्व संपन्न हो गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल के प्रमुख त्योहारों में शुमार डाला छठ पर्व का सोमवार को अंतिम दिन था। संतान की लंबी उम्र व उनके सुखी रहने की कामना के साथ शुक्रवार को नहाय खाय से शुरू हुआ पर्व सोमवार सुबह समाप्त हुआ। शनिवार शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करने वाली महिलाओं ने रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था।
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर वापस लौटी महिलाएं व उनके परिजन सोमवार भोर में ही दोबारा शहर के पश्चिमी छोर से होकर बहने वाली लोदी नाला पर निर्मित घाट पर पहुंचे। इसके पहले निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने रविवार को पूरी रात पड़ोस की महिलाओं के साथ रतजगा किया। इस दौरान महिलाओं ने समूह में बैठकर छठ माता से जुड़े गीत गाए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों के साथ घाट पर पहुंची महिलाओं ने लोदी नाला घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे। इस बीच घाट पर महिलाओं के छठ मइया से जुड़े गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने दान पुण्य किया और घर पहुंचकर चौखट की पूजा की। इसके बाद बेदी पर चढ़ाए गए चने को निगलकर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें