अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव शनिचरा मजरे डेहरा निवासी राम केश वर्मा ने प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू के गांव आशापुर डगरी निवासी पंकज कुमार यादव पर भतीजे प्रियांकित वर्मा को सेना में भर्ती कराने के नाम पर छह लाख तीस हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी डॉ इलामारन जी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि पंकज कुमार ने कहा था कि 30 मई 2023 भर्ती कराने की बात कहते हुए ऑनलाइन फार्म भरने व भाग दौड़ के नाम पर खाते में 30000 रुपए लिए थे।
शेष छह लाख पंकज ने खाते पर लेने से माना कर दिया था। उसने छह लाख रुपए नकद दिया। समय बीतने के बाद नौकरी नहीं मिली। पैसा मांगा तो वापस नहीं कर रहा है। एसपी के निर्देश पर संग्रामपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने बताया कि केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।