फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच साधन सहकारी समितियों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं

Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक नई पहल की जा रही है। जिले की पांच साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। समितियों का चयन कर लिया गया है। इससे करीब 50 हजार लोगों को नजदीक में ही सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। साधन सहकारी समितियों की दशा सुधारने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर केवल खाद बीज आदि का काम किया जा रहा था। अब समितियों पर अन्य कार्यों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बाजारशुकुल, रामबक्सगढ़, कटारी, पन्हौंना धीरापुर व जमुवारी में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन हो गया है, जिसमें जमुवारी साधन सहकारी समिति का लाइसेंस मिल गया है। अन्य की प्रक्रिया चल रही है। यहां जल्द ही लोगों को सस्ते दर पर दवाइयां उपलब्ध हो कराई जा सकेंगी। लोगों का काफी राहत मिलेगी।


पांच समितियों का मिला लक्ष्य
साधन सहकारी समितियों पर जल्द ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। जिसका कार्य प्रगति पर है। जिले को पांच का लक्ष्य मिला था। जिसे पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों को सस्ते दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रसेन वर्मा, एआर को-ऑपरेटिव, अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें