फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का बदला समय

Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में बैठे बच्चे
विज्ञापन
अमेठी। शीतलहर और कड़के की ठंड के चलते जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय और आठवीं तक के माध्यमिक विद्यालय बंद हैं, जबकि 1949 आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं। जबकि बृहस्पतिवार से इंटर कॉलेजों में छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गईं। शुक्रवार से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला गया है।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 1949है। इन केंद्रों पर तीन से छह वर्ष की आयु वर्ग के 80 हजार बच्चे पंजीकृत है। परिषदीय विद्यालयों में एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश होने से स्कूल बंद है। बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों में भी छठवीं से आठवीं तक के स्कूल छह जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभी तक अवकाश नहीं घोषित किया गया है। यहां पर ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे आते हैं। यह बात अलग है कि ठंड के कारण बच्चों के आने की संख्या कम हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक है।
आंगनबाड़ी केंद्र टाउन-छह की आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिन्दु गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 57 में से 20 से 25 बच्चे ही आ रहे हैं। ठंड से बच्चों की उपस्थिति कम हुई है। कई अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि ठंड से उनके यहां भी बच्चे कम आ रहे हैं। ठंड लगने की डर से सहायिकाओं को बच्चों को बुलाने से भी नहीं भेजा जा रहा है। अभिभावकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सर्दी को देखते हुए बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


शासन से कोई आदेश नहीं मिले हैं ठंड से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का कोई आदेश शासन से नहीं प्राप्त हुआ है। ऐसे में 1949 आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों का ठंड से बचाव करने को कहा गया है। - संतोष श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अमेठी
सर्दी को देखते हुए दिए गए निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि सर्दी को देखते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सभी इंटर कॉलेजों में 9 वीं से 12 वीं तक के समय में बदलाव किया गया है। सुबह दस बजे से दोपहर 2.30 बजे तक का समय तय किया गया है। जिले के सभी बोर्ड के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें