फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंगोली स्पर्धा में चांदनी ने मारी बाजी

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत स्क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को रंगोली, भाषण, निबंध, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में चांदनी बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिफा और इत्तिफा अंसारी के समूह ने द्वितीय तथा दोहा अर्श और दिव्या के समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आमिना खान प्रथम, जिया द्वितीय और अंजली तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में यासमीन ने पहला, फरीहा बानो ने दूसरा और आलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में माहिरा प्रथम, अदीबा द्वितीय और इंशा तृतीय स्थान पर रहीं।


क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अस्मुल वरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12 की जुनैदरा द्वितीय और कक्षा 11 की जैनब तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन



उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका ऋचा सिंह, शाहीन फातमा, कामना, मालती सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें