फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चंडेरिया, राहुल व लक्ष्मी ने जीता क्वार्टर फाइनल

Sun, 23 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। मिसरौली रेलवे स्टेशन के समीप खेल मैदान पर आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच अमेठी इलेवन और चंडेरिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेठी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में उतरी चंडेरिया की टीम ने सात ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच महाकाल इलेवन और राहुल कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया।


टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाकाल इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में उतरी राहुल कंस्ट्रक्शन ने नौ ओवर में मैच को जीत लिया। तीसरा मैच लक्ष्मी एंटरप्राइजेज और अजीत इलेवन गंगोली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी एंटरप्राइजेज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में उतरी अजीत इलेवन गंगोली की टीम 6.3 ओवर में 46 रन बनाकर आलआउट हो गई।
विज्ञापन



लक्ष्मी एंटरप्राइजेज की टीम ने यह मैच 28 रन से जीत लिया। वहीं तीन क्वार्टर फाइनल मैच के बाद देर शाम एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच राहुल कंस्ट्रक्शन और लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। खबर लिखे जाने तक मैच में जीत हार नहीं सुनिश्चित हो सकी थी। इस मौके पर आदित्य उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय, विवेक सिंह, अभिनव उपाध्याय, माता प्रसाद उपाध्याय, महेश यादव, अनुपम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें