अमेठी । चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें में उसने लिखा है ''5 People are going to die, I will show you soon'''' (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। चर्चा है कि शायद चंदन पूरी तरह परिवार को समाप्त करने के साथ स्वयं को भी मारने का मन बना चुका था। लेकिन शिकार सिर्फ शिक्षक का परिवार ही हुआ।
विज्ञापन
मामले में शामिल लोगों को नहीं छोड़ेंगे
सिंहपुर (अमेठी)। शिक्षक परिवार की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधी कहीं भी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। राज्यमंत्री ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
नहीं दिखी चहल-पहल
शिक्षक परिवार की हत्या के दूसरे दिन अहोरवा भवानी चौराहा पर सन्नाटा रहा। अधिकतर दुकानें बंद रहीं, जो खुल भी रहीं वहां लोग कम ही नजर आए। आसपास के लोग भी घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
चंदन की मौत की भी उड़ी अफवाह
शिक्षक परिवार की हत्या के आरोपी चंदन को लेकर शुक्रवार को अफवाह उड़ती रही। सुबह से उसकी गिरफ्तारी की चर्चा रही तो दोपहर बाद होटल में शव मिलने की चर्चा सार्वजनिक हुई। चंदन का शव मिलने की अफवाह के बाद हर कोई इसकी पुष्टि करने में जुट गया।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज इन्हौना।
शिक्षक परिवार की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेमरौता कस्बे के सराफा कारोबारी आशीष मिश्रा की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। लेकिन घटना से जुड़ी जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के डीवीआर भी कब्जे में लिए।