फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 800 मीटर दौड़ में चैंपियन यादव और खुशी सिंह विजेता

Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रामगंज कौहार स्थित मैदान में रविवार को नागेंद्र मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। जीएसटी विभाग में कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ल की ओर से रविवार को अनुज स्व. नागेंद्र शुक्ल की स्मृति में गौरीगंज के रामगंज कौहार सम्राट साइकिल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में 18 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जौनपुर जिले के चैंपियन यादव प्रथम, अमेठी के इंद्रकुमार दूसरे और प्रवीण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

800 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में 13 लड़कियों ने भाग लिया। रायबरेली की खुशी सिंह प्रथम, सुल्तानपुर की रिशा गोस्वामी दूसरे व प्रतापगढ़ की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गौरीगंज निवासी अंकित प्रथम, सुल्तानपुर निवासी मोहित यादव द्वितीय व चंदन पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका दौड़ में 19 बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें रायबरेली की आंचल प्रथम, सुल्तानपुर की रिशा गोस्वामी द्वितीय व प्रतापगढ़ की अंशिका धुरिया तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर सार्थक शुक्ल दशरथ पट्टी अयोध्या के पीठाधीश्वर बृजमोहन दास, समाज सेवी लल्लन मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, उप निबंधक सुनील सिंह, सुभाष त्रिपाठी प्रधानाचार्य, एडवोकेट राजेन्द्र शुक्ल, अशोक शुक्ल, लालशंकर शुक्ल, बब्लू शुक्ल, अनुभव मिश्र, रामदत्त यादव, बाबा रणविजय दास, किसान नेता रीता सिंह, डॉ. नृपेंद्र त्रिपाठी, डॉ मनोज त्रिपाठी प्राचार्य जीआईसी सुल्तानपुर आदि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें