फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आभूषण की दुकान से 3.75 लाख की चेन चोरी

Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन्हौना कस्बे में आभूषण की दुकान से 3.75 लाख रुपये की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



आभूषण व्यवसायी योगेश कुमार के मुताबिक बुधवार शाम कस्बे में स्थित उनकी दुकान पर एक ग्राहक आया। उसने करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी देखने की इच्छा जताई। इसी बीच ग्राहक ने दुकानदार का ध्यान भटकाया और 38 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर ली है। कुछ ही देर में वह बहाना बताकर दुकान से निकल गया। बाद में जब ज्वैलरी का मिलान किया तो चेन गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर चोरी की पुष्टि हुई। योगेश का कहना है कि चेन की कीमत लगभग 3.75 लाख रुपये है। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।




कई जिलों में वारदात कर चुका है चोर
स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों ने बताया कि वीडियो फुटेज में जो युवक चोरी करते दिख रहा है, उसी ने कुछ माह पहले अमेठी कस्बे के कौशल ज्वैलर्स से 80 हजार रुपये की चेन चोरी की थी। इसके अलावा प्रतापगढ़ और बस्ती में भी इसी तरह चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आशंका जताई गई कि इसी चोर ने ही पूर्व में हुई वारदाताें को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें