फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी पिंडोरिया में संचालित होगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज स्थित कुक्कुट विकास केंद्र भवन में संचालित केंद्रीय विद्यालय अब भेटुआ ब्लॉक के जीआईसी पिंडोरिया में संचालित होगा। पुराने जर्जर भवन व सुविधाओं की कमी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जीआईसी भवन को शिक्षण के लिए आवंटित किया है। ताला में स्कूल भवन तैयार होने तक जीआईसी में शिक्षण कार्य होगा।
विज्ञापन

सीबीएसई से संचालित केंद्रीय स्कूल का संचालन वर्ष 2019 में मुंशीगंज स्थित कुक्कुट विकास केंद्र के पुराने भवन में शुरू हुआ था। जर्जर भवन में कक्षा एक से पांच तक का शिक्षण कार्य होने, परिसर में सुविधाएं न होने तथा आसपास जंगल होने की वजह से नौनिहालों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन ने दूसरे स्थान पर स्कूल संचालन की मांग की थी।
प्रधानाचार्य की मांग को गंभीरता से लेते हुए डीएम अरुण कुमार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में स्कूल संचालित करने का निर्णय लिया है। डीएम का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने विभागीय अनुमति प्राप्त कर स्कूल भवन में केंद्रीय स्कूल संचालन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

जीआईसी भवन में स्कूल संचालन को मंजूरी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन नए भवन में शिफ्ट होने में जुटा है। ताला स्थित भीटा पर निर्माणाधीन स्कूल भवन तैयार होने तक स्कूल का संचालन इस भवन में होगा। नए भवन में सुविधा व संसाधनों के बीच शिक्षण कार्य होने से बच्चों के साथ शिक्षकों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें