फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, चालक सुरक्षित

Tue, 28 May 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता कस्बे के निकट निर्माणाधीन नैया नाले के पास एक सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, गनीमत रही कि दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेमरौता कस्बे निकट गुमिया ड्रेन (नैया नाले) पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते सभी वाहन बगल से बनाए गए बाई पास से होकर निकलते हैँ। सोमवार को रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के दुसौती निवासी लवलेश सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीमेंट लादकर शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में पहुंचाने जा रहे थे। तभी सेमरौता कस्बे के निकट गुमिया ड्रेन पर निर्माणाधीन पुल के बाईपास पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर चालक लवलेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों को पहले ही नीचे उतार दिया था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें