फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वायनाड में प्रियंका की जीत से अमेठी में जश्न का माहौल

Sun, 24 Nov 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत की खुशी में केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोलक की थाप पर मिठाइयां बांटीं व नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। वहीं जिले की अन्य बाजारों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं।
विज्ञापन



वायनाड चुनाव में प्रियंका गांधी की जीत का जश्न जिला मुख्यालय व अन्य क्षेत्रों में मनाया गया। अमेठी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने शनिवार को साथियों के साथ गौरीगंज केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर मिठाई बांटकर, ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ धूम मचाई। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि अमेठी की दीदी प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है। जिसमें ऐतिहासिक जीत के साथ संसद पहुंचने का मौका मिला है। अब पूरी अमेठी के साथ-साथ वायनाड व पूरे भारत की आवाज प्रियंका गांधी बुलंद करेंगी।


अमेठी उनका परिवार व घर रहा है। उनके चुनाव जीतने पर अमेठी के हर घर में खुशी का माहौल दिख रहा है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, अनुपम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल नरसिंह बहादुर सिंह, सेवादल के अध्यक्ष रामबरन कश्यप, अवनीश सेनानी, महिला कांग्रेस की गीता सिंह, पुष्पा दुबे, धर्मेंद्र तिवारी आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी व डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें