फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 26.95 लाख रुपये से बनेगा सीसी मार्ग

Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने में अब लोगों को आसानी होगी। जिला पंचायत की ओर से मंदिर तक सीसी मार्ग के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। ठेकेदार चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्ग निर्माण कार्य को पूरा करवाने की दिशा में काम हो रहा है।
विज्ञापन



संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेलखरी स्थित विशेषरगंज संपर्क मार्ग से खाटू श्याम मंदिर को जोड़ने वाला मार्ग करीब 500 मीटर जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग से घिसियावन पांडेय का पुरवा, बेलखरी, सोनारी कनू, चौबे का पुरवा, शुक्लान सहित कई गांवों के ग्रामीण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर तक इसी मार्ग से तक आवागमन करते है।


ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की बैठक में डीडीसी ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद बैठक में यहां सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद 26.95 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जिला पंचायत को आवंटित 15वें वित्त आयोग से सीसी मार्ग निर्माण के लिए 26.95 लाख रुपये जारी कर दिए गए। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ठेकेदार का चयन करने संग मार्ग निर्माण को जल्द पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद करीब आठ हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।




मानक के अनुसार पूरा होगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ठेकेदार चयन के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार सीसी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें