फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेलखौर से अहिरन का पुरवा तक बनेगा सीसी मार्ग

Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कच्चे रास्ते से आवाजाही में परेशानी झेल रहे गौरीगंज की बेलखौर ग्राम पंचायत के अहिरन का पुरवा के लोग जल्द ही सीसी मार्ग पर फर्राटा भरेंगे। जिला पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद करीब 600 मीटर सीसी मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन



गौरीगंज के बेलखौर गांव से अहिरन का पुरवा तक कच्चा रास्ता होने से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जिला पंचायत ने पंचम राज्य अनुदान योजना के तहत गांव में सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। 15 वें वित्त अनुदान के टाइड फंड से बनने वाले सीसी मार्ग पर 7.59 लाख रुपये की लागत आएगी।

15 अक्तूबर को इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्यदायी संस्था का चयन भी हो चुका है। कार्यदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी। अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि सीसी मार्ग बनाने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है। तीन महीने के भीतर मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें