गौरीगंज (अमेठी)। सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल शुक्रवार को घोषित कर दिया। जगदीशपुर के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के 10वीं के छात्र आयुष चंद्र ने हाईस्कूल की परीक्षा में 98 प्रतिशत व आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की छात्रा आकृति ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। परीक्षा फल देखने के बाद शिक्षकों व परिजनों में उत्साह रहा। छात्रों को आगे भी पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर आगे का मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट का परीक्षा फल घोषित कर दिया। परीक्षा फल घोषित होने के बाद विद्यालयों में छात्र व अभिभावक पहुंचने लगे। परीक्षाफल देखने के बाद छात्रों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली तो अभिभावक व शिक्षक एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। पूरा दिन छात्रों के लिए उल्लास भरा रहा।
घोषित नतीजों के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में एचएएल कोरवा की श्रद्धा यादव ने 97.40 अंक के साथ द्वितीय व एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर के छात्र मुकुल ने 97.33 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में संग्रामपुर के भारद्वाज एकेडमी के छात्र दिव्यांश मिश्र 96.20 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व जगदीशपुर के ब्राइट वे पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था सिंह 96.10 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
कोई डॉक्टर तो कोई सीए बनना चाहता
टॉपर आरुष चंद्र बताते हैं कि वह प्रतिदिन कम से कम पांच से छह घंटे की पढ़ाई किया करते थे। आरुष ने जिले में टॉप आने का श्रेय अपने माता-पिता सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य पूर्णिमा घोषाल व शिक्षकों को दिया। कहा कि आगे भी वे परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उसके पिता मुकेश सेल कैंपस में कर्मचारी हैं।
वहीं पर रहकर उसने अपनी पढ़ाई की है। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की साइंस की छात्रा आकृति 98.2 प्रतिशत नंबर के साथ जिले में टॉप पर हैं। आकृति डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना। चाहती हैं। टॉप-10 में शामिल इंटरमीडिएट कॉमर्स की मेधावी छात्रा कल्पना शर्मा ने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता सहित गुरुजनों को दिया। वह आगे चलकर सीए की तैयारी करेंगी।
अमेठी जिले में इंटरमीडिएट के टॉप-10 विद्यार्थी
नाम - प्रतिशत - स्कूल
आकृति - 98.20 - आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
दिव्यांश मिश्र - 96.20 - भरद्वाज एकेडमी संग्रामपुर
आस्था सिंह - 96.10 - ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
कल्पना शर्मा - 96.00 - आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल जगदीशपुर
बृजेश सिंह - 95.40 - एचएएल कोरवा-मुंशीगंज
आयुष चौरसिया - 95.00 - सेपियन स्कूल अमेठी
हेमंत सक्सेना - 94.60 - एचएएल स्कूल कोरवा-मुंशीगंज
अचला सिंह - 94.00 - जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज
श्याम अग्रवाल - 93.40 - एचएएल, कोरवा-मुंशीगंज
आर्यन कौशल - 93.00 - बनियान ट्री स्कूल जगदीशपुर
अमेठी जिले में हाईस्कूल के टॉप-10 विद्यार्थी
नाम - प्रतिशत - स्कूल
आरुष चंद्र - 98.00 - एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर
श्रद्धा यादव - 97.40 - एचएएल स्कूल कोरवा-मुंशीगंज
मुकुल कुमार - 97.33 - एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर
अनुष्का पाठक - 96.60 - एचएएल कोरवा-मुंशीगंज
सिया पांडेय - 96.20 - मदर गीता इंटरनेशनल स्कूल अमेठी
रौनक राजपूत - 96.20 - एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज
आत्मिका पाठक - 96.00 - एचएएल कोरवा-मुंशीगंज
शशांक सिंह - 96.00 - एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज
अविका मिश्रा - 95.80 - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज
सचिन मौर्य - 95.80 - आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल जगदीशपुर