शाहगढ़ (अमेठी)। पूरे हसरम दुबे मजरे जूठीपुर स्थित पेयजल टंकी परिसर से 40 घंटे बाद छुट्टा मवेशियों के रिहा होने की अमर उजाला की खबर के बाद रविवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। रविवार को सीडीओ सूरज पटेल ने पशुपालन विभाग व पंचायत विभाग के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए छुट्टा मवेशियों को आश्रय केद्र में संरक्षित करने का निर्देश दिए। सीडीओ के आदेश सीवीओ डॉ जेपी सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने टीम गठित कर वाहन सहित गांव भेजा। गांव पहुंचे कर्मियों के साथ सीवीओ ने रविवार को 20 छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गरथोलिया स्थित गोआश्रय केद्र में संरक्षित किया। संवाद