फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में सोते समय पशुपालक की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 16 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही निवासी पशुपालक शिव प्रसाद उर्फ टटेहरी (55) की शनिवार रात खेत में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव खेत में बनी छप्परनुमा झोपड़ी में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके से कुल्हाड़ी और लाठी बरामद की गई है।
विज्ञापन



गांव निवासी जगदीश ने बताया कि उनके पिता शिव प्रसाद खेती के साथ पशुपालन करते थे और पशुबाड़ा खेत में होने से अक्सर वहीं बने छप्पर में रुकते थे। शनिवार रात भोजन के बाद वह रखवाली के लिए खेत गए थे। सुबह देर तक घर न लौटने पर परिजन खेत पहुंचे तो चारपाई पर उनका शव पड़ा मिला।


सिर पर गहरे चोट के निशान थे। आशंका है कि हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से प्रहार किया और फिर कुल्हाड़ी से वार किया। थाना प्रभारी राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक चार टीमें जांच में लगाई गई हैं।
विज्ञापन



उधर, मोहनगंज के लीही गांव निवासी पशुपालक शिवप्रसाद उर्फ टटेहरी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव आते ही परिजन भड़क गए और आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें