फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीमार हो रहे मवेशी, पशुपालकों ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 02 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों मवेशियों में संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। मवेशियों के बीमार होने से पशु पालक परेशान हैं। ब्लाॅक क्षेत्र के भावलपुर, चंडेरिया, बेनीपुर, अंबरपुर व मोहनपुर गांव के पशु पालकों ने आनलाइन शिकायती पत्र देते हुए पशुओं में बीमारी फैलने की बात कही है।
विज्ञापन

चंडेरिया गांव निवासी रवींद्र मिश्र व गुडडू तथा भावलपुर के धर्मपाल व राहुल ने बताया कि मवेशी बीमारी से ग्रस्त हैं। उपचार के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। रमाकांत, देवेंद्र, अरविंद, संतोष सहित कई पशु पालकों ने बताया कि पशुओं के शरीर पर फोड़े निकल रहे हैं और वे भोजन नहीं कर रहे हैं। पशु डाक्टर वैक्सीन नहीं होने की बात बता रहे हैं।
सीवीओ डाॅ. जेपी सिंह ने बताया कि लंपी स्किन की कोई बीमारी नहीं है। मच्छर के काटने से मवेशियों में दाने होने की संभावना रहती है। बावजूद इसके टीम भेजकर सभी गांवों में जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें