फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध अस्पताल संचालकों पर दर्ज होगा केस

Thu, 01 Aug 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। अपंजीकृत अस्पताल संचालकों की मनमानी की मिल रही लगातार शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर इन पर केस दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सकों, अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटरों, हॉस्पिटल संचालकों की अब खैर नहीं होगी। डीएम निशा अनंत के निर्देश पर सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने पत्र जारी कर सीएचसी अधीक्षकों को अपने क्षेत्र में अपंजीकृत/अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी को चिह्नित कर संचालकों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर उसकी प्रति उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षक सीएचसी भादर डाॅ. अजय मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पत्र की पुष्टि करते हुए कहा की शीघ्र ही अपंजीकृत चिकित्सकों, अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लीनिक को चिह्नित कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें