अमेठी सिटी। जामो थाने के कटारी गांव निवासी राजदीप मिश्र ने गांव के ही वसीम अहमद के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रभु राम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
राजदीप की तहरीर पर पुलिस ने वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ विवेक सिंह ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।