फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिंदा को मृत दिखा वरासत कराने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिंदा महिला को मृत दिखाकर वरासत के मामले में रविवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने पीड़िता के बयान रिकार्ड किए। अब इस मामले में सभी की निगाहें कार्रवाई पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव ठेंगहा निवासी शशि ने बीते तीन दिन पूर्व तहसील में प्रदर्शन किया था। आरोप था कि उसके नाम दर्ज भूमि को पति द्वारा मृतक दिखाकर उसके नाबालिग बेटे के नाम वरासत करा दी है। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर गलत वरासत की जानकारी तहसील से नकल निकलवाने के बाद हुई। शनिवार को वरासत के आदेश को निरस्त कर दिया गया था। इधर, डिप्टी कलेक्टर राम केवल त्रिपाठी ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया है।
इसी बीच शशि ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसके दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि उसे परिवार रजिस्टर में मृत दिखाकर मृतक प्रमाण पत्र बनवा कर उसके नाम की जमीन को किसी ने नाबालिग बच्चों के नाम करा दी है। आरोप है कि इसमें पूरा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें