फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला फूंकने परजिलाध्यक्ष समेत 131 कांग्रेसियों पर केस दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 03:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करके पुतला फूंकना कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 131 कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। गौरीगंज कोतवाली में उपनिरीक्षक की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई तकरार से नाराज कांग्रेसी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन पर उतर आए थे। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में निकले कार्यकर्ताओं ने शहर में सब्जी मंडी के पास टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके घंटों प्रदर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका था।

मामला उग्र होते देख पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइंस ले गई जहां से उन्हें देर शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय गेट पर तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर गौरीगंज पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, रायबरेली जिलाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ के प्रशांत सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशीष शुक्ल, भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, जिला प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शुक्ल समेत 131 कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 147, 188 व 290 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि दर्ज मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें