फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता की मौत के मामले में पति, देवर व ससुर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर थानाक्षेत्र के मोहबतपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात मौत के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने पति, देवर व ससुर पर केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है। लगातार मामले में सुलह की कोशिश सफल नहीं हुई तो मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पालपुर गांव निवासी मो. सईद की पुत्री फरजाना बानो का विवाह नौ साल पहले मोहबतपुर गांव निवासी कुर्बान अली के साथ हुआ था। 28 जुलाई को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद दोपहर बाद संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई थी। संदिग्ध हालात में बहन फरजाना बानो की मौत की सूचना पर पहुंचीं मां हमीदुल निशा व भाई नौशाद ने पति कुर्बान अली, देवर मो. मेराज व ससुर मो. अकरम पर जहर देकर हत्या कराने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पंचायतनामा के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया। इसके बाद भी पुलिस मामले में केस दर्ज करने के बजाय समझौता कराने में जुटी रही। जबकि मृतका की पुत्री नूर फातिमा अपने पिता, देवर व ससुर पर जहर पिलाकर हत्या करने का बयान दे रही थी। मायके वालों की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई की मांग पर चार दिन बाद सोमवार को पुलिस ने पति कुर्बान अली, देवर मो. मेराज व ससुर मो अकरम के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग सिर्फ मौखिक आरोप लगा रहे थे। सोमवार को तहरीर दी जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया पति-पत्नी विवाद का मामला संज्ञान में आया रहा है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें