फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 15 दिन बाद दर्ज हुआ युवक की हत्या का केस

Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों क्षेत्र के जगेसरगंज गांव में चार मई को संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले युवक की मौत के मामले में 15 दिन बाद पड़ोसी गांव के युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



जगेसरगंज निवासी गयाप्रसाद का शव चार मई को गांव के बाहर नइया के किनारे पेड़ से लटका मिला था। शव के गले में चप्पल लटकी होने और घटनास्थल पर कई जूतों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए जांच जारी रखी। मामले को लेकर भीम आर्मी लगातार सक्रिय रही और 20 मई को आंदोलन की चेतावनी दी थी।


आंदोलन के पहले सोमवार रात पुलिस ने मृतक के पिता मातादीन की तहरीर पर प्रदीप सोनी के खिलाफ हत्या, धमकी और एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता का आरोप है कि घटना वाले दिन प्रदीप ने उनके घर आकर बेटे गयाप्रसाद को जान से मारने की धमकी दी। इसी के बाद प्रदीप ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें