फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के चार नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार शाम मुसाफिरखाना में आचार संहिता उल्लंघन का पहला केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत चार के खिलाफ चीनी वितरित कर मतदाताओं को प्रलोभन देने तथा कोविड नियम तोड़ने का केस दर्ज किया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उनका पिछले चुनाव में किया गया वादा याद दिलाने के लिए कुछ कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर बाद कस्बे के बस अड्डा के पास चीनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके तहत 13 रुपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से दो किलोग्राम चीनी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चीनी वितरित कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव हनुमंत तिवारी के साथ राजू ओझा, विजय यादव व पवन कुमार को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने चारों को निजी मुचलके पर रिहा करने के बाद देर शाम उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व कोविड प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन न करने का केस दर्ज किया। सीओ मनोज यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताया है। कहा कि वक्त आने पर जनता ही इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें