फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुजुर्ग की हत्या में बहन, भांजी सहित पांच पर केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टीकरमाफी गांव निवासी बुजुर्ग निर्मल कश्यप (60) की बृहस्पतिवार को गुंगवाछ गांव के पास लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उनकी बहन, भांजी और रिश्तेदार सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने नम आंखों से निर्मल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



मृतक के भाई धर्मराज कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने बहन सतना, भांजी शोभा, बहन के दामाद हुबलाल उर्फ दीपक, पड़ोसी रवि कश्यप और करमइता गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर निर्मल और सतना के बीच विवाद चल रहा था। उसी के चलते निर्मल की हत्या की गई है।


पुलिस मोबाइल लोकेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें