फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

Fri, 20 Sep 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के गाजनपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के प्रताड़ित करने और पिटाई कर घर से निकाले का आरोप लगाकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के गाजनपुर गांव निवासी चंद्ररेखा का विवाह सात मई 2011 को अयोध्या जिले के इनायतनगर थानाक्षेत्र के शाहगंज बाजार बढ़ई टोला मुकीमपुर निवासी रामदास से हुई थी। आरोप है कि शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बाद बाइक व 51 हजार रुपये नकद दहेज की डिमांड करते हुए उसे ससुरालीजन परेशान करने लगे। आरोप है कि 20 मार्च को उसकी पिटाई करने के बाद मोबाइल सहित करीब उसके पास मौजूद पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात छीन कर घर से भगा दिया। तब से वह मायके में रह रही है।
आरोप है कि शिकायत थाने के साथ अफसरों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि प्रकरण में पति रामदास, ननद रमकला, ननदोई राम प्रसाद, सास भगमता, ससुर राम सूरत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें