फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गबन में सीडीपीओ सहित तीन के खिलाफ केस

Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल(अमेठी)। आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती व बच्चों को बांटे जाने वाले पोषाहार में गड़बड़ी का मामला मिलने के बाद बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीपीओ सहित तीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम का केस दर्ज कराया है। बीडीओ अंजली सरोज ने अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें कहा गया कि 5 दिसंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टाॅक रजिस्टर पाया गया कि अगस्त व सितंबर माह के राशन का अंकन रजिस्टर में दर्ज है। वितरण रजिस्टर में 13, 14, 15, 18 व 19 सितंबर को अंकन किया गया। अन्य माह की प्रविष्टि के बारे में जब जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि उनके पास सिर्फ इतनी ही जानकारी है। अन्य कागजात लेखाकार के पास है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पहले भी कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री व समूह की महिलाओं ने बताया कि जुलाई व सितंबर का राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस माह का राशन उपलब्ध भी कराया गया, उसमें भी पैकेट की संख्या कम रहती है।
रिपोर्ट के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि जुलाई का पोषाहार पांच व 16 अगस्त को मिला लेकिन, वितरण पंजिका नहीं मिलने से उसका परीक्षण नहीं हो सका। अगस्त व सितंबर में भी पोषाहार रजिस्टर में दर्ज मिला। इसे 13 से 19 सितंबर तक बांटने की बात भी कही गई लेकिन, कई कमियां मिली। वितरण का योग किया गया है लेकिन, अवशेष का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

हस्ताक्षर में भिन्नता मिली
दो माह का राशन एक साथ बांटा, पंजिका में इसे दर्ज नहीं किया गया। इतना ही नहीं, स्टाॅक पंजिका निगरानी समिति से सत्यापित तक नहीं कराया गया। पोषाहार प्राप्ति में समूह के सदस्यों के अलग-अलग हस्ताक्षर है। समूह के एक ही सदस्य के हस्ताक्षर में भी भिन्नता पाई गई है। ओवर राइटिंग की गई है।
इस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, प्रधान सहायक भानुदत्त शुक्ल व मुख्य सेविका लक्खी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि डीपीओ की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें