फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कर्मी का मोबाइल छीनने वाले प्रधान व पुत्र पर केस

Fri, 10 Jan 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बिजली कर्मियों की टीम से अभद्रता करना एक ग्राम प्रधान व उसके पुत्र को भारी पड़ गया। प्रधान की ओर से सुलह-समझौते की कोशिश विफल होने के बाद अवर अभियंता ने बुधवार देर रात थाने में तहरीर दी जिसपर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




थौरी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अतुल सोनी की अगुवाई में राजकुमार, रमेश कुमार, कमलपाल, अजय व सचिन यादव सोमवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के इमली गांव में बकाया बिल वसूली करने गए थे। टीम को ग्राम प्रधान फाजिल अहमद के मकान में लगे मीटर की रीडिंग करते समय कई जगह केबल कटी दिखी। ये देख टीम में बिजलीकर्मी कटे केबल का वीडियो बनाने लगे।


आरोप है कि इसी बात से नाराज ग्राम प्रधान फाजिल व उसके पुत्र ने बिजलीकर्मी का मोबाइल छीन लिया और अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। किसी तरह मामला शांत हुआ तो ग्राम प्रधान ने मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के बाद ही उसे वापस किया। इसके बाद मामले में ऊर्जा निगम कर्मी केस दर्ज करवाने की जिद पर अड़ गए तो सुलह-समझौते का दौर शुरू हुआ। 48 घंटे की लगातार कोशिश के बाद जब ऊर्जा निगम कर्मी सुलह करने को तैयार नहीं हुए तो अवर अभियंता ने तहरीर पुलिस को दी गई। एसओ तनुज पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें