फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंगदारी मांगने के मामले में चार के खिलाफ केस

Mon, 01 Apr 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रंगदारी नहीं मिलने से नाराज दबंगों ने एक दिन पूर्व शहर के प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बाईपास के समीप दो सराफा कारोबारियों को पीट कर लहूलुहान कर दिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध के दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।शहर के रायपुर फुलवारी निवासी सर्राफा व्यवसाई सुमित सोनी शहर स्थित सब्जी मंडी और अमन सोनी सर्राफा की दुकान करते हैं। शुक्रवार देर रात सुमित, अमन और वार्ड नंबर आठ निवासी पवन विश्वकर्मा के साथ प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बाईपास के समीप एक दुकान पर बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। आरोप है कि तभी सूरज सोनी अपने साथी विकास गुप्ता, शुभम गुप्ता और शिव पूजन वहां पहुंचे। रंगदारी का पैसा नहीं देने की बात कहते हुए लोहे की राॅड से पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पवन किसी तरह भाग निकला और उक्त लोगों ने सुमित और अमन की पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि 5 नवंबर 2022 को उक्त लोगों ने 50,000 रुपए की फिरौती मांगी थी। हम लोगों ने नहीं दिया। इसके बाद सूरज सोनी जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद मुखबिरी व रेकी करवा कर घटना को अंजाम दिया।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि अरोपियों की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही है


इन पर दर्ज हैं पहले से कई केस
रंगदारी के मामले में नामजद सूरज सोनी, विकास गुप्ता, शुभम गुप्ता और शिव पूजन के विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूरज सोनी पर गैंगस्टर सहित 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं तो वहीं शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल पर भी गैंगस्टर सहित 15 आपराधिक मामले तथा शिवपूजन पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। विकास गुप्ता उर्फ भाला का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें