फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर 11 पर केस, आठ गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस कस्बे में मंगलवार की देर शाम शिया समुदाय के लोगों ने इस्राइली कार्रवाई में मारे गए हिज्बुल्ला कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला था। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम बिना अनुमति के जायस कस्बे में शिया समुदाय के लोगों की ओर से निकाले गए कैंडल मार्च के मामले में पुलिस ने 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमे के बाद मामले में कार्यक्रम आयोजक मो अंसार, जीशान, सैय्यद अहमद, सैय्यद अजीजुल हसनैन उर्फ सनी, नसीम हैदर, तहजीब, बादशाह अनवर और तौफीक हुसैन को गिरफ्तार किया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो के आधार पर शामिल अज्ञात लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें