फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक में फंसी कार को 50 मीटर तक घसीटा, किशोरी घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार रात एक बेकाबू ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक में फंसी कार को 50 मीटर तक दूर तक घसीट ले गया। इस दौरान कार सवार दपंती तो किसी तरह बाहर निकल कर बच गए लेकिन कार में रह गई उनकी 14 वर्षीय पुत्री घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। घायल किशोरी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज के बस्तीदेई गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र लखनऊ के गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के 260 स्टेलर ऑक्स में पत्नी सरिता मिश्रा और बेटी अवनी (14) के साथ रहते हैं। मंगलवार रात सुनील कुमार मिश्र पत्नी सरिता व बेटी अवनी कार से पैतृक गांव जा रहे थे। कमरौली थाने के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान बगल से निकल रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक कार को रगड़ते हुए आगे बढ़ने लगा। इस बीच कार को ट्रक की चपेट में आता देख कार चला रहे पति सुनील व पत्नी सरिता दरवाजा खोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन बेटी अवनी कार में रह गई। जब तक दंपती कुछ समझ पाते, ट्रक चालक कार को 50 मीटर दूर तक घसीट ले गया।


इस दौरान ट्रक के पीछे के दोनों टायर फट गए। टायर फटने के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में कार में रह गई पुत्री अवनी घायल हो गई। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें