फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइकों को टक्कर मार दुकान में घुसी कार, चार घायल

Thu, 11 Jul 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाले रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर अकेलवा चौराहे बुधवार को कार ने दो बाइकों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान रायबरेली जिले के नसीराबाद थाने के बहुतई गांव निवासी श्रीराम व मनोज व जायस थाना क्षेत्र के पूरे शिक्का गांव निवासी इरफान व ओसामा के रूप में हुई है। उपचार के बाद चारों घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें