फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पलटी कार, पांच श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी कार।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के कंजास के पास श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। झारखंड जिले के धनबाद सिटी निवासी चालक डिस्को कुमार महतो, रवीकांत अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अक्षत और वंशिका प्रयागराज संगम महाकुंभ से अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन को जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के कंजास के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सीओ अतुल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से घायलों को बहार निकलवाया और अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार प्रशांत सिंह, एसओ तनुज पाल ने हाईवे से क्रेन की मदद से कार को किनारे करवाते हुए हाईवे पर आवागमन बहाल करवाया। एसओ ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की जानकारी मिली है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालात उपचार के बाद सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें