फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खड़ी बोलेरो से भिड़ी कार एक की मौत, तीन घायल

Thu, 15 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 लोकीपुर गांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
मुंशीगंज। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के लोकीपुर गांव के पास बुधवार को खड़ी बोलेरो से तेज रफ्तार वैगनआर कार भिड़ गई। हादसे में बोलेरो के पीछे खड़े अयोध्या जिले के परोमा गांव निवासी जमुना प्रसाद सिंह (67) की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में मां-बेटे को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जमुना प्रसाद सिंह गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के गौरीगंज स्थित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लोकीपुर गांव के पास चाय पीने के लिए उन्होंने बोलेरो रोक दी। उसी दौरान जमुना प्रसाद वाहन के पीछे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे।

तभी सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में जमुना प्रसाद के साथ उनके गांव के गौरव मिश्रा और कार सवार मां-बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन


कार में अयोध्या जिले के हैदरगढ़ स्थित शुक्लाहीदीन का पुरवा निवासी उमंग शुक्ला (32) अपनी मां शिवकुमारी (52) के साथ सवार थे। उमंग ने बताया कि उनकी मां के नाम गौरीगंज में एक गैस एजेंसी है। एजेंसी से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर कराने के लिए वे जा रहे थे।

उनके मुताबिक, चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और बोलेरो से भिड़ गई। हादसे के बाद घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शिवकुमारी और उमंग की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले जमुना प्रसाद के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें