मुसाफिरखाना। जगदीशपुर निवासी अमन (18), चालक सर्वेश कौशल (22) के साथ कार से सुल्तानपुर जा रहे थे। मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पूरे प्रेमशाह स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर पर लदी सरिया सड़क पर गिर गई। अचानक सरिया गिरने से कार उससे टकरा गई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अमन की हालात नाजुक देखकर डाॅक्टरों से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)