फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, तीन की मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएचसी बाजारशुुकुल में तीन लोगों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 61.1 के पास गनेशी सेवरा के निकट बने कट मोड़ पर बुधवार को अचानक मुड़ रहे ट्रक की चपेट में कार आ गई। हादसे में कानपुर के विश्व बैंक बर्रा सेक्टर आई निवासी विनय दुबे (38), इसी मोहल्ले के कार चालक अर्पित विश्वकर्मा (28) और लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए सेक्टर निवासी मैनेजर विमल पांडेय (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

विनय दुबे मीडिया इंटरप्राइजेज नामक फर्म संचालित करते थे। यह फर्म कई जिला मुख्यालयों में महोत्सव के दौरान बैरिकेडिंग और दुकान बनाने का कार्य करती थी। हाल ही में फर्म ने वाराणसी महोत्सव में काम किया था और आगामी आजमगढ़ महोत्सव के लिए काम निर्धारित था। मंगलवार को तीनों वाराणसी में साज-सज्जा का निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ गए थे। इसके बाद लखनऊ होते हुए कानपुर जा रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हो गए।
कार के सामने जा रहा ट्रक कट मोड़ पर अचानक दूसरी पटरी पर जाने के लिए मुड़ा, जिससे चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया और कार ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंचे सड़क सुरक्षा अधिकारी यूपीडा बादाम सिंह और थाने की फोर्स ने क्रेन की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद कार से तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि विमल के पिता राम किशोर द्विवेदी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सामान्य किया गया।

छिन गया परिवार का साहरा
विमल पांडेय और विनय दुबे की मौत से परिवार गमगीन है। विमल की मौत पर बड़े भाई नवल पांडेय की आंखें नम हो गईं। बेटे अर्जित पांडेय का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर पर मां सुमन पांडेय बेसुध हो गईं। विनय के पिता राम किशोर दुबे भी बेटे की मौत से टूट गए हैं। आठ साल के बेटे सूर्यांश, पत्नी आकांक्षा और मां शकुंतला को यकीन ही नहीं हो रहा कि विनय अब इस दुनिया में नहीं हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते और हर संभव राहत कार्य कराने के आदेश दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी ने फेसबुक पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि हादसे में तीन लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है और परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें