फुरसतगंज(अमेठी)। अकलेवा चौराहे के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।
रायबरेली जिले में नसीराबाद थानाक्षेत्र के जमजाहार मजरे जमालपुर हुरैया गांव निवासी किश्मतुन(55) अपने पुत्र मो. शरीफ (18) के साथ बाइक से महाराजगंज जा रहीं थी। अकलेवा चौराहे के पास हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां- बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
डाॅक्टरो ने किश्मतुन को मृत घोषित करते हुए शरीफ की हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
ग्राम प्रधान जमालपुर हुर्रैया सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतक के पति किसानी करते हैं। बड़े बेटे की शादी हो गई थी, जिसकी ससुराल में यह दोनों लोग जा रहे थे। जिसमे मां की मौत हुई व बेटा घायल हो गया। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)